Thursday, July 17, 2014

इस्माइलाबाद में बृहस्पतिवार को शोभायात्रा में सांई नाथ की पालकी व झांकी निकालते श्रद्धालु।

साईं शोभायात्रा में झूमे श्रद्धालु

Posted On March - 13 - 2014
इस्माइलाबाद,13 मार्च (निस)
 -निस
इस्माइलाबाद में ओम साईं नाथ संस्था द्वारा चौथी विशाल सांई संध्या एवं शोभा यात्रा को आयोजन किया गया। इसमें निकाली गई साई की पालकी का जगह जगह पर भव्य स्वागत किया गया। शोभा यात्रा को जिला परिषद सदस्य हरजोत सिंह सिद्धू ने रवाना किया। शोभा यात्रा से पहले प्रथम विश्व कल्याण महायज्ञ का भी आयोजन किया गया। इस महायज्ञ में सरपंच श्याम सुदर कसंल से पूर्ण आहूति डाली।
ओम साईं राम समिति के प्रधान रमन पपनेजा ने बताया कि सांयकाल के समय साईं संध्या भजन अम्बाला की मशहूर सुरप्रीत सन्नी एंड पार्टी ने साई की महिमा का गुणगान कर समां बांध दिया जिसमें श्रद्धालू झूम उठे। समाजसेवी राज कुमार सैनी ने ज्योति प्रचंड करके साईं संध्या का शुभारम्भ किया।

No comments:

Post a Comment